फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Battery of e-rickshaw explodes, five injured

Bijnor News: धमाके के साथ फटी ई-रिक्शा की बैटरी, पांच झुलसे

Mon, 05 Feb 2024 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Battery of e-rickshaw explodes, five injured
झुलसे लोगों में मेरठ निवासी संजय, उनकी पत्नी और पुत्र भी शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झालू (बिजनौर)। तेज धमाके के साथ ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। इससे ई-रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। झुलसने वाले लोगों में मेरठ निवासी संजय, उनकी पत्नी और पुत्र भी शामिल है।

सोमवार को ग्राम खारी में झालू-बिजनौर रोड पर बैंक्वेटहॉल के समीप ई-रिक्शा की तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई और आग लग गई। इसमें झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी ई-रिक्शा चालक शमीम अहमद (40) पुत्र कफील अहमद, रईस अहमद (45) पुत्र मुन्ना, मेरठ निवासी संजय बंसल (47) पुत्र नवरत्न, उनकी पत्नी मंजू (45) और पुत्र उज्ज्वल (15) झुलस गए। मेरठ निवासी लोग कस्बा झालू में शादी समारोह में शामिल होकर बिजनौर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे हुए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मेरठ निवासी परिवार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed