फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Basic education systems deteriorated due to board exams

बोर्ड परीक्षा से बिगड़ीं बेसिक शिक्षा की व्यवस्थाएं

Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Basic education systems deteriorated due to board exams
बोर्ड परीक्षा से बिगड़ीं बेसिक शिक्षा की व्यवस्थाएं
विज्ञापन

नींदडू़। सहायक अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के चलते परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। कई विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को परीक्षा एवं मिड-डे-मील की व्यवस्था में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एबीएसए ने शिक्षक प्रशिक्षण को स्थगित करने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय प्रथम के मुख्य अध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में 289 बच्चे हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए मुख्य अध्यापक, दो सहायक अध्यापक तथा दो शिक्षामित्र हैं। एक शिक्षामित्र के अवैतनिक अवकाश पर रहने, दोनों सहायक अध्यापिकाओं की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने तथा शिक्षामित्र का बीआरसी कार्यालय धामपुर में चार दिवसीय प्रशिक्षण होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की प्रार्थना, परीक्षा, दोपहर का भोजन, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 31 मार्च को रिजल्ट तथा बैंक में खाते खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 262 बच्चों के लिए मुख्य अध्यापिका के अलावा तीन सहायक अध्यापक व चार शिक्षामित्र हैं। तीन अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी व दो शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण है। असलम, इस्लाम, शमशुन्नहार, फातिमा, शीबा व महताब आदि अभिभावकों की मांग है कि विभागीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि बच्चों का पठन-पाठन व परीक्षा आदि कार्य प्रभावित न हों। दूसरी ओर अल्हैपुर की खंड शिक्षा अधिकरी प्रीति पाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं जरूरी हैं, लेकिन परिषदीय परीक्षाओं में कम स्टाफ की समस्या के निदान के लिए फिलहाल 25 मार्च से शुरू हो रहे शिक्षक प्रशिक्षण को स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed