फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Base officials heard rebuking

अफसरों को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 10 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Base officials heard rebuking
स्योहारा में एसबीआई में तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने अगले पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 750 रुपये  प्रति क्विंटल देने की मांग उठाई  है। बिजली संकट से जूझ रहे किसानों ने विद्युत उपसंस्थान पर अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित भाकियू की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों को हल्के में ले रहा है। कई-कई महीने लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने से किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कृषि बीमा योजना को अविलंब स्वैच्छिक करने और अब तक किसानों से काटी गई प्रीमियम राशि को उन्हें वापस करने की मांग की। ठाकुर गजेंद्र सिंह ने बरकातपुर चीनी मिल द्वारा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र बनवाने, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में दिगंबर सिंह, विनोद परमार, इकबाल सिंह, बाबूराम तालान, नरदेव सिंह, अजय कुमार, ओमप्रकाश, इनामुल्ला खां, होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत 132 केवी विद्युत उपसंस्थान पहुंचकर किसान नेताओं ने विद्युत अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। किसानों का आरोप था कि बिजली नहीं मिलने से कृषि कार्य एवं अन्य कामकाज ठप पड़े हैं। वहीं, स्कूल-कॉलेजों में जारी गृह परीक्षाओं की बच्चे तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्योहारा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में किसान बीमा योजना के नाम पर किस्त जमा करने से नाराज होकर बैंक में तालाबंदी की। बैंक में तालाबंदी कर बैंक के सामने धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों में देवराज सिंह, पृथ्वी सिंह राजेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे। 


भाकियू का बेमियादी धरना शुरू
नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में एसडीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता एसडीओ कार्यालय पहुंचे। बिजली समस्याओं के निस्तारण हेतु पूर्व में दिए गए ज्ञापन के संबंध में हुई कार्रवाई के विषय में बिजली कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान  कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर किसान नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के ब्लाक  अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली लाइनों के तार जर्जर हो चुके हैं, जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। किसानों ने चेताया कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।  धरने पर बैठने वालों में बिक्रम सिंह, उत्तम सिंह, नागेंद्रपाल, शीशपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed