{"_id":"67b9f9b78fe617e0220ef40c","slug":"barkatpur-mill-reached-no-cane-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-143612-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नो केन में पहुंची बरकातपुर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नो केन में पहुंची बरकातपुर मिल
Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
भागूवाला में बंद पड़ा गन्ना क्रय केंद्र।(संवाद)
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले गन्ना क्रय केंद्र एक सप्ताह से बंद हैं। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में गन्ने की किल्लत से मिल का संचालन शनिवार को ठप हो गया।
महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा क्षेत्र में पड़ने वाले चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों को करीब एक सप्ताह से बंद करा दिया था। चीनी मिलों द्वारा इन केंद्रों से संबंधित इंडेंट जारी नहीं किए जा रहे। 85 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता की उत्तम शुगर मिल बरकातपुर को पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने से शनिवार सुबह नो केन की स्थिति में चीनी मिल को बंद करना पड़ा। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि भागूवाला क्षेत्र के छह क्रय केंद्रों पर तीन दिन से तौल बंद है।
कांवड़ यात्रा के कारण किसान वाहनों से गन्ना ढुलान नहीं कर पा रहे। चीनी मिल गेट पर पर्याप्त गन्ना नहीं पहुंचने से चीनी मिल को बंद करना पड़ा। उधर, किसान सहकारी चीनी मिल से संबंधित अधिकांश गन्ना क्रय केंद्र 15 फरवरी से बंद हैं। सीसीओ आकाश तिवारी ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता करीब 28 हजार क्विंटल प्रतिदिन चल रही है। मिल गेट पर गन्ने की तौल जारी है। गेट के लिए किसानों को इंडेंट जारी किए जा रहे हैं, जिससे फिलहाल चीनी मिल का पेराई सत्र सुचारू रूप से चल रहा है।