फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Banks in the district line at ATMs

जिले में बैंकों से ज्यादा एटीएम पर कतार

Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Banks in the district line at ATMs
बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव में पीएनबी के बाहर हंगामा कर रही भीड़ को समझाती पुलिस।
बिजनौर जिले में बुधवार को बैंकों से ज्यादा लंबी लाइन एटीएम पर लगी रही। भीड़ ने बैंक के बजाए एटीएम के पास लाइन में ज्यादा लगे। सभी बैंकों में भी कैश बांटा गया। प्राइवेट बैंकों में अब स्थिति सुधरती नजर आ रही है। वहां पर कैश लेने के लिए अब ज्यादा उपभोक्ता नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, अरबन कोआपरेटिव बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक आदि में उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। बुधवार को एचडीएफसी, विजया बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश रखा गया। कैश रखे जाने से यहां पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। बुधवार को एक साथ तीन बैंकों के एटीएम मशीनों में रुपया रखे जाने को स्थिति में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। बाकी बैंकों में भी उपभोक्ताओं को रुपया दिया गया। बैंकों में अब उपभोक्ताओं को पहले दो हजार के मुकाबले दस हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में हालात और सुधरे हुए हैं। प्राइवेट बैंकों में कैश लेने के लिए अब उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं लग रही है। वहां हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि गांव देहात में अभी भी कैश की समस्या बनी हुई है। बैंक कर्मचारियों के अनुसार अब पीएनबी और एसबीआई की एटीएम मशीनों में भी कैश रखा जाने लगे तो बैंकों में नाममात्र की भीड़ ही रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed