फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank manager and peon arrested for taking bribe of 30 thousand rupees

Bijnor News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते बैंक प्रबंधक और चपरासी हिरासत में

Fri, 09 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Bank manager and peon arrested for taking bribe of 30 thousand rupees
बिजनौर। कोटकादर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रियांशु त्यागी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम कोटकादर निवासी सचिन पुत्र धर्मपाल का आरोप है कि आटा चक्की लगाने के लिए उसे खादी ग्रामोद्योग से छह लाख का कर्ज की स्वीकृति देकर फाइल बैंक में भेरी थी। प्रबंधक ने 10 प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। नहीं देने पर फाइल खारिज कर दी। दो महीने बाद दोबारा बैंक में फाइल भेजी गई।
विज्ञापन


प्रबंधक की ओर से फिर रिश्वत की मांगने के बाद सचिन ने सीबीआई गाजियाबाद से संपर्क किया। सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को कोटकादर पहुंच गई। योजना के तहत सचिन 30 हजार रुपये प्रबंधक को देने गया। 30 हजार रुपये फाइल पास होने के बाद देने की बात हुई। प्रबंधक ने उससे कहा कि चपरासी मदन को बाहर ले जाकर रुपये दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन




सचिन के ऐसा करने के दौरान सीबीआई की टीम मदन को पकड़ कर प्रबंधक के पास ले गई। टीम बैंक में ही प्रबंधक और चपरासी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। टीम ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज और संबंधित दस्तावेजों को सील कर दिया है। दोनों आरोपियों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed