फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bandhan Rang Mahotsav-2021: The participants danced happily after receiving the honor

बंधन रंग महोत्सव-2021 : सम्मान पाकर खुशी से झूमे प्रतिभागी

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bandhan Rang Mahotsav-2021: The participants danced happily after receiving the honor
धामपुर में बंधन रंगोत्सव कार्यक्रम में विजेता कलाकारों के साथ अतिथि। - फोटो : DHAMPUR
बंधन रंग महोत्सव-2021 : सम्मान पाकर खुशी से झूमे प्रतिभागी
विज्ञापन

धामपुर। बंधन समिति की ओर से बंधन रंग महोत्सव-2021 का बुुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर नृत्य, गायन एवं वेशभूषा प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में विजेता रहे कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूपीएससी की टॉपर कुमारी काजल सिंह को भी सम्मानित किया गया।
एक मंडप में संपन्न हुए कार्यक्रम में स्केच पेंटिंग में बाल कलाकार संयम वशिष्ठ, ख्याति शर्मा को सम्मानित किया गया। जूनियर डांस प्रतियोगिता में प्रथम मुरादाबाद से कार्तिक, द्वितीय नजीबाबाद से सिमरन, तृतीय मुरादाबाद से आदिका रहे। सीनियर डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हल्दौर से सागर, द्वितीय कोटद्वार से खुशी थापा, तृतीय नजीबाबाद से अनुज रहे। डूइट डांस में प्रथम मुरादाबाद से तानिया-रागिनी, द्वितीय कोटद्वार से खुशी-शिवी, तृतीय बिजनौर से परमजीत-इंशा रहे। जूनियर सिंगिंग में प्रथम नहटौर से प्रभु गोयल, द्वितीय नहटौर से सांची जैन, तृतीय हल्दौर से राधिका रहीं।
विज्ञापन

सीनियर सिंगिंग में प्रथम धामपुर से गर्वित, द्वितीय नजीबाबाद से सत्यम, तृतीय नजीबाबाद से फरहान रहे। मॉडलिंग किड्स में प्रथम स्थान पर मुरादाबाद से आदिका, द्वितीय स्थान पर नजीबाबाद से वाणी रहीं। मॉडलिंग मेल में प्रथम धामपुर से शहवाज, द्वितीय नजीबाबाद से रितिक रहे। फीमेल श्रेणी में प्रथम कोटद्वार से खुशी थापा, द्वितीय धामपुर से पूजा प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को राजा अंसारी, जिला उपाध्यक्ष बसपा नाजिम अहमद अल्वी, सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, दिनेश चौहान, अंकुर जैन, अनामिका जैन, लवनीत सैनी, नितिन अग्रवाल, सुधाकर सिंह, ज्योति प्रकाश, अक्षय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed