फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on sale of plots in nine illegal colonies of the city

Bijnor News: शहर की नौ अवैध कॉलोनियों में प्लाट के बैनामों पर रोक

Sat, 17 Aug 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of plots in nine illegal colonies of the city
बिजनौर। शहर में बिना मानचित्र पास कॉलोनियों विकसित करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन ने नौ अवैध कॉलोनियों में प्लाटों के बैनामे पर रोक लगा है। एसडीएम सदर की ओर से इसके लिए पत्र लिख दिया गया। वहीं, शुक्रवार को बैनामा कराने गए कुछ लोगों को रजिस्ट्री ऑफिस से वापिस कर दिया गया। इन नौ कॉलोनियों में से एक की शिकायत सदर विधायक सुचि चौधरी ने की थी, वहीं आठ कॉलोनी की शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने की थी।
विज्ञापन

बिजनौर में बिना मानक पूरे किए कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। अवैध कॉलोनियों की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की नींद टूटी। जी, हां दो भाजपा नेताओं में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी का बोर्ड लगा दिया था। मगर यह बोर्ड कुछ दिनों बाद कॉलोनी के बाहर से कॉलोनाइजरों ने हटा दिए थे। अब प्रशासन ने इन कॉलोनियों में प्लाटों के बैनामों पर ही रोक लगा दी। शुक्रवार को कुछ लोग रजिस्ट्री कार्यालय बैनामा कराने पहुंचे। उन्हें इन कॉलोनियों में बैनामे पर रोक लगने का हवाला देते हुए वापिस कर दिया गया।
विज्ञापन

----
इन कॉलोनियों की खरीद फरोख्त पर लगी रोक
तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर में आरडी नगर कॉलोनी जोधूवाला रोड, काली माता मंदिर के सामने कॉलोनी झालू रोड, बिराज नगर चक्कर रोड रामपुर बकली, इंद्रलोक कॉलोनी नजीबाबाद रोड, राधा माधव कुंज कॉलोनी मंडावर रोड, ऋषभ विहार कॉलोनी मंडावर रोड, शिवम सिटी एआरटीओ रोड, गोकुल गार्डन मंडावर रोड, गांव सेमली में विकसित अवैध कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनियों का नक्शा और धारा 80 नहीं होने पर हुई कार्रवाई
शहर में अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिन नौ कॉलोनियों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई। उन कॉलोनियों के नक्शा पास नहीं था। साथ ही धारा 80 भी नहीं थी। जिस वजह से कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।

ये था पृूरा मामला
झालू रोड स्थित काली मंदिर के पास एक कॉलोनी की शिकायत प्रशासन से सदर विधायक सुचि चौधरी द्वारा की गई थी। इसके बाद इस कॉलोनी पर बोर्ड लग गया और बैनामों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी द्वारा भी प्रशासन से आठ कॉलोनी के अवैध होने की शिकायत हुई। हालांकि बाद में दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए। अब प्रशासन ने इन सभी नौ कॉलोनी के बैनामों पर रोक लगा दी है।


शहर में बिना मानचित्र के विकसित नौ कॉलोनियों की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। इन कॉलोनियों के बैनामा पंजीकरण पर रोक लगाने के लिए उप निबंधक को पत्र भेज दिया गया है। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed