फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on mass prayer and sacrifice

सामूहिक नमाज और कुर्बानी पर प्रतिबंध

Wed, 21 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ban on mass prayer and sacrifice
सामूहिक नमाज और कुर्बानी पर प्रतिबंध
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि ईदुल अजहा का त्योहार पिछले वर्ष की तरह से ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। इस अवसर पर ईदगाह, मस्जिद आदि स्थानों पर सामूहिक रूप से नमाज की अनुमति नहीं होगी और न ही किसी स्थान पर सामूहिक रूप से जानवरों की कुर्बानी की जाएगी। प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। खुले में कुर्बानी करने और कुर्बानी के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर डालने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को डीएम विकास भवन के सभागार में ईदुल अजहा त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग ईदुल अजहा त्योहार को शांतिपूर्वक मनाते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने और लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए ही प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर, घेर या चहारदीवारी के अंदर प्रतिबंधित जानवरों को छोड़कर परंपरागत जानवरों की कुर्बानी कर सकता है। कुर्बानी के मांस को पूरी तरह कपड़े आदि से ढककर ले जा सकता है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को बिजली की सप्लाई सुचारु करने तथा एक टीम तत्पर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पालन कराना प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य है, इसलिए सभी लोग जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन भगवान शरण, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों से आए उलमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed