{"_id":"603155998ebc3ee91d29c677","slug":"bamboo-nursery-will-increase-farmers-income-nazibabad-news-mrt526379473","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस नर्सरी से बढ़ेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस नर्सरी से बढ़ेगी किसानों की आय
विज्ञापन
बांस नर्सरी से बढ़ेगी किसानों की आय
नजीबाबाद। बांस नर्सरी की स्थापना कर अब किसान स्वावलंबी बनकर अपनी आय में इजाफा कर सकेंगे। भारत सरकार की राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत किसान कम लागत में बांस की नर्सरी खोल सकते हैं। सरकार नर्सरी की स्थापना में होने वाली लागत का पचास प्रतिशत अनुदान किसानों को देगी।
बिजनौर वन प्रभाग के नजीबाबाद प्रभागीय अधिकारी डा. मनोज शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन योजना की मुहिम चलाई है। योजना में किसानों को 0.5 हेक्टेयर की भूमि में बांस नर्सरी की स्थापना कर, 1600 बांस पौधे तैयार करने हैं। राष्ट्रीय बांस गाइडलाइन के अनुसार नर्सरी स्थापना में 10 लाख रुपये की लागत आएगी। जिसमें किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। किसान को पांच लाख रुपये स्वयं की ओर से पूर्ण करने हैं। इसके लिए किसान बैंक से ऋण भी ले सकता है। योजना के तहत किसान को बांस नर्सरी कम से कम दस वर्षों तक संचालित करना जरूरी हैं। इच्छुक किसान वन प्रभाग के नजीबाबाद कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लिए किसान के पास 0.5 हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है।