फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bam-bomb naive's cheers echoed in pagodas
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्घालु। - फोटो : NAZIBABAD
शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को क्षेत्र के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिवभक्तों ने मंदिरों में घंटों लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी।
मंडावली के प्राचीन मोटा महादेव मंदिर पर श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी शशिनाथ की देखरेख में शिवभक्तों ने हरिद्वार से उपलब्ध कराए गए गंगाजल के टैंकर से जल लेकर मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु अपनी बारी आने का घंटों तक इंतजार करते दिखे। इस अवसर पर मोटा महादेव पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीकेआई चौराहे स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष को नमन किया। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिवमंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी लाइन।

नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी लाइन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed