{"_id":"62153329c5c7875992126869","slug":"bam-bomb-naive-s-announcement-started-resonating-on-the-roads-nazibabad-news-mrt577964427","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गों पर गूंजने लगा बम-बम भोले का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गों पर गूंजने लगा बम-बम भोले का उद्घोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्गों पर गूंजने लगा बम-बम भोले का उद्घोष
भागूवाला/मंडावली। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़ियों के क्षेत्र से गुजरने पर वातावरण शिवमय बना हुआ है।
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर 22 फरवरी से कांवड़ मेला शुरू होते ही शिव जयकारों के साथ कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। बोल बम की गूंज के साथ दूरदराज के शिवभक्त गंतव्य के लिए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। भागूवाला, मंडावली, नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ियों के छोटे-छोटे जत्थे गुजरते दिखाई दिए। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संवाद