फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bajrang Dal burnt the effigy of terrorism

बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal burnt the effigy of terrorism
बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

बिजनौर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में शास्त्री चौक पर पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद का पुतला फूंका और मानव शृृंखला बनाई। सेना से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की मांग की गई।

बजरंग दल कार्यकर्ता जिला संयोजक आशीष बालियान के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। मानव
शृृंखला बनाकर कश्मीरी हिंदुओं का साथ देने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक की तरह हिंदुओं की चुन-चुनकर हत्या की जा रही है। सीमापार के पाकिस्तान पोषित आतंकवादी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद और अब अफगानिस्तान में तालिबान शासन होने के कारण आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। कहा कि बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समुदाय के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, अनिल चौधरी, आदित्य चौधरी, अमित राणा, खिलेंद्र सिंह, सीपी सिंह, सुधीर चौधरी, नरेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, परमेंदर, सुधाकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed