फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bail pill cancel of bank manager

मैनेजर की जमानत याचिका निरस्त

Sat, 23 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में स्पेशल जज आलोक पाराशर ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की खासपुरा शाखा के सस्पेंशन एकाउंट से एक करोड़ 39 लाख की धनराशि को अनाधिकृत रूप  से अन्य खातों में स्थानांतरित करने के आरोपी बैंक मैनेजर नरेंद्र        कुमार की जमानत याचिका       निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


इस सनसनी खेज घोटाले की रिपोर्ट सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की तैमूरपुर शाखा के मैनेजर सुशील कुमार ने दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया था कि 11 सितंबर 2015 को उनकी शाखा के खाता धारक शाहनु के खाते से दस लाख की धनराशि चैक द्वारा सिद्धार्थ निवासी पमड़ावली द्वारा निकाली गई थी।
विज्ञापन


सिद्धार्थ द्वारा फोन करके  14 सितंबर को शाहनु के खाते से 15 लाख के चैक का भुगतान देने के लिए कहा गया तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम से जानकारी की तो पता चला कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की खासपुरा शाखा से चरथावल ब्रांच में अमित कुमार के खाते में 90 लाख रुपये तथा तिमरपुर शाखा में शाहनुकुमार के खाते में 25 लाख रुपये तथा शशांक के खाते में 24 लाख रुपये  जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने खासपुरा शाखा से बात की तो उन्होंने कहा कि       उन्होंने कोई धनराशि सस्पेंशन एकाउन्ट से स्थानांतरित नहीं की  है। तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय को  एक करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी       की इस घटना के बारे में सूचित किया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि एक करोड़ 39 लाख की धनराशि खासपुरा शाखा के प्रबंधक नरेंद्र कुमार के द्वारा ही स्थानांतरित         की गई है।

इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई के समय शासकीय अधिवक्ता पंकज चौहान ने कहा कि जिस कंप्यूटर से सस्पेंशन एकाउंट की यह धनराशि स्थानांतरित की गई है उसके पासवर्ड की जानकारी सिर्फ   शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार को  ही       थी और बिना उनकी मिली भगत  के यह धनराशि स्थानांतरित        नहीं  हो सकती।


कोर्ट ने इस मामले में एक करोड़ 39 लाख की धनराशि अनाधिकृत रूप से अन्य खातों में स्थानांतरित करने के आरोपी खासपुरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। इस मामले का मास्टर माइंड सिद्धार्थ एवं उसका साथी अमित कुमार अभी फरार है। शशांक की जमानत हाई कोर्ट से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed