फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badra rained heavily, life disrupted

Bijnor News: जमकर बरसे बदरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Badra rained heavily, life disrupted
- 70 एमएम वर्षा बुधवार को बिजनौर में हुई
विज्ञापन

- 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
- 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बुधवार को बदरा जमकर बरसे। रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। बिजनौर में बुधवार को 70 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जिले में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद करीब 10 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। तेज बारिश होने से वाहनों के पहिए थम गए। साथ ही लोग जहां थे, वहीं ठहर गए। बारिश पड़ने से मौसम तो सुहावना हो गया। मगर लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिले में हो रही बारिश से कई जगह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा सड़कें भी जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

जिलेभर में इस साल सावन में करीब 700 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि अभी पूरा सावन बाकी रह गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा रही है। जिले में हो रही अधिक बारिश से फसलों को भी नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह के तापमान के आंकड़े-
तरीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
छह जुलाई- 26- 24
सात जुलाई- 27- 22
आठ जुलाई- 31- 24.4
नौ जुलाई- 28- 23.2
दस जुलाई- 32- 26.4
11 जुलाई- 27.8- 24.4
12 जुलाई- 27.6- 24.8
नोट: बारिश के आंकड़े एमएम में हैं और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed