{"_id":"6a286db3153ca7818f09b15d","slug":"bad-roads-are-affecting-business-bijnor-news-c-27-1-bij1040-181790-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खस्ताहाल सड़क, कारोबार पर डाल रहीं बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खस्ताहाल सड़क, कारोबार पर डाल रहीं बुरा असर
विज्ञापन
नजीबाबाद- बिहारी के चौराहे से पुकार टॉकीज के खस्ताहाल मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे को जोड़ने वाली बिहारी के चौराहे से पुकार टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क खस्ताहाल है। गड्ढायुक्त और बजरी उखड़ी सड़क से वाहन चालक ही परेशान नहीं है, बल्कि सड़क किनारे स्थित व्यापारियों के कारोबार पर भी बुरा असर डाल रही है।
मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग नगर के डबल फाटक फ्लाईओवर व भारत टॉकिज फ्लाईओवर से होकर कोटद्वार के लिए गुजरता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फ्लाईओवर से गुजरने वाले मार्ग लोनिवि को हैंडओवर किए हुए हैं। डबल फाटक फ्लाईओवर से वाहन बिहारी के चौराहे से कोतवाली दिशा और कोटद्वार दिशा में जाते हैं। कोटद्वार हाईवे को जोड़ने वाली बिहारी के चौराहे से पुकार टॉकीज तक करीब चार सौ मीटर सड़क बेहद खस्ताहाल है। पुकार टॉकीज से रायपुर सादात की खस्ताहाल मार्ग का निर्माण लोनिवि ने हाल ही में कराया है लेकिन 400 मीटर सड़क लोनिवि के अधीन न होने से अधूरा पड़ा है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक कभी-कभी गड्ढों से अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं।
बाइक मैकेनिक राहुल कुमार ने बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। सड़क खराब होने से अब ग्राहक कम आते हैं।
दुकानदार नासिर अहमद ने बताया कि उनकी मोबिल की दुकान है। सड़क खराब होने से मोबिल की बिक्री पर असर पड़ा है।
मेहराब अहमद ने बताया कि कार वाशिंग के लिए अब ग्राहक न के बराबर आते हैं। धूल और खस्ताहाल से सड़क ने काम पर बुरा असर डाला है।
मुस्तकीम ने बताया कि यहां बड़े वाहनों की मरम्मत और ऑटो पार्ट्स की दुकानें हैं। लेकिन अब मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद हो गई हैं।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एमसी पांडे ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी ने इस सड़क को लोनिवि के हैंडओवर नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग ने उसके अधीन पुकार टॉकीज से रायपुर सादात चौराहे तक सड़क निर्माण कराया है।