फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baby shower of pregnant women at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baby shower of pregnant women at Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 3173 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। करीब 5781 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया।

मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्र ने बताया कि जनपद के 3173 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोदभराई पर महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और रोज खाने के साथ दही आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को दो प्याली दाल अवश्य खाने की सलाह दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम शर्मा ने बताया कि केंद्र पर गर्भवती महिला नेहा, सीमा, रेखा, तीनों महिलाओं को एक-एक थाल में सेब, केला, गुड़, चना, नारियल, बतासे, आयरन की गोलियां आदि दी गईं। रसूलपुर पिरथी निवासी लाभार्थी आराधना ने बताया कि आज मेरी गोद भराई की गई और मुझे पोषण के बारे में बताया गया। इसके अलावा गर्भावस्था में खान-पान का ध्यान रखने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed