फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Babu of Block office found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ब्लॉक कार्यालय के बाबू निलंबित

Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Babu of Block office found absent in inspection
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ब्लॉक कार्यालय के बाबू निलंबित
विज्ञापन

अफजलगढ़। डीएम रमाकांत पांडये ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय अफजलगढ़ व थाना रेहड़ का निरीक्षण किया। अनुपस्थित रहने पर एक लिपिक को निलंबित कर दिया। उन्होंने अभिलेखों के उचित रखरखाव की हिदायत दी।
शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय सबसे पहले अफजलगढ़ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अनुपस्थित रहने पर स्थापना बाबू संजय कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही पिछले दिनों पूर्व बीडीओ के स्थानांतरण होने के कारण मनरेगा कार्यों में चल रही भुगतान की समस्या को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की फाइलों पर शीघ्र ऋण वितरण और शादी के अनुदान फार्मों के शत प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने ब्लॉक परिसर में बनी पीएचसी का भी निरीक्षण किया। ओपीडी रजिस्टर, लैब, डिस्पेंसरी आदि की जांच की। मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना। मरीजों ने नि:शुल्क दवाई मिलने की बात कही। पीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने डीएम को संबंधित जानकारी दी। पशु चिकित्सालय में बीमार व पशुओं का उपचार कराने आये पशु पालकों से भी बात की। पशु चिकित्सक के फील्ड में टीकाकरण में व्यस्त होने का पता लगने पर उपस्थिति पंजिका देखी। डा. रजनीश ने अस्पताल में पेयजल आपूर्ति के लिये सबमर्सिबल की समस्या रखी। डीएम ने पेयजल समाधान का शीघ्र आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने रेहड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। अभिलेखों का गहराई से अवलोकन किया। अपराध, त्यौहार रजिस्टर आदि देखें। समाधान दिवस में आये तीन फरियादियों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। चौकीदारों से कहा की खेतों में पराली जलाना, अवैध शराब तथा अवैध खनन की जानकारी तत्काल थाने पर दें। पुलिस मित्रों की भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार, नायाब तहसीलदार परमानंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed