{"_id":"5738c31a4f1c1b202bac7220","slug":"baba-tikait-fighted-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए अकेले ही लड़े थे बाबा टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए अकेले ही लड़े थे बाबा टिकैत
अमर उजाला ब्यूूूरो, बिजनौर
Updated Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने बाबा महेंद्र सिंह की टिकैत की पुण्यतिथि पर गन्ना समिति परिसर में हवन किया। वक्ताओं ने बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा चलाए आंदोलनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत ने अकेले ही किसानों की लड़ाई शुरू की थी। उनके पीछे कारवां जुड़ता गया।
उन्हीं के अथक प्रयास का परिणाम है, आज भारतीय किसान यूनियन प्रदेश भर एक विशाल संगठन के रूप में खड़ा है। लेकिन बाबा के अब न होने पर उनकी कमी का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बाबा टिकैत से जुड़े कई वृतांत सुनाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने मौके पर भाकियू के यूपी संग्रहालय के सचिव इनामुल्ला खां द्वारा चौधरी साहब के जीवन से जुड़ी अनेक घटनाओं और आंदोलनों को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल सिंह ने व संचालन होशियार सिंह ने किया। यज्ञ देवेंद्र आर्य ने संपंन कराया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।