फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Azam handed over to family after nine years

नौ वर्ष बाद परिजनों को सौंपा आजम

Sat, 02 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Azam handed over to family after nine years
बिजनौर: नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम पहुंचकर बिछुड़े आजम को गले से लगाया परिजनों ने। बरेली के लिए ख - फोटो : NAZIBABAD
नौ वर्ष बाद परिजनों को सौंपा आजम
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। चाइल्ड लाइन बिजनौर और प्रेमधाम आश्रम ने नौ वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर निकले 17 वर्षीय आजम को उसके माता-पिता से मिलवा दिया। आश्रम पहुंचकर मां ने लाडले आजम को गले से लगा लिया। खुशी से माता-पिता की आंखें नम हो गईं।
प्रेमधाम आश्रम में वर्ष 2016 में लावारिस किशोर के रूप में आजम ने शरण ली थी। आश्रम के संचालक फादर शिबू थॉमस और फादर बेनी तकेकरा को किशोर ने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया था। उसने माता-पिता के बारे में अधिक जानकारी न देकर उनसे परिजनों से बिछुड़ने और घर का पता मालूम न होने की बात कही थी। आजम प्रेमधाम आश्रम के बेसहारा और दिव्यांगों के साथ चार वर्षों में घुल-मिल गया था। आश्रम के दिव्यांगों की सेवा के साथ उसने मोमबत्ती, सजावटी वस्तुएं बनाने सहित कई हुनर सीखे। प्रेमधाम आश्रम से जुड़ी चाइड लाइन बिजनौर के मंगेश कुमार, जय कुमार, आकाश दीप ने किशोर आजम की कई दिन तक काउंसिलिंग कर उससे पढ़ाई के लिए परिजनों द्वारा दबाव बनाने पर 2011 में नाराज होकर घर से भागने का राज उगलवा लिया।
विज्ञापन

चाइड लाइन ने माता-पिता और गांव का पता मिलने पर परिजनों से प्रेमधाम संचालकों के माध्यम से संपर्क किया। बरेली जनपद के कस्बा शीशगढ़ की ग्राम पंचायत बीसलपुर के ग्राम प्रधान रेवाराम ने गांव के ही आजम के माता-पिता से संपर्क कराया। नौ वर्ष से लाडले की तलाश में दर-दर भटक रहे आजम के पिता मो. रब्बानी और माता शबनम गांव के पोथीराम गंगवार के साथ शनिवार को प्रेमधाम आश्रम पहुंचे। नौ वर्ष बाद आजम के सामने आते ही माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। आजम की आंखें भी नम हो गईं। मां ने लाडले को कुछ देर गले से लगा लिया। परिजनों ने आश्रम संचालक फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, चाइड लाइन के आकाश दीप, मंगेश कुमार, जय कुमार, राजीव शर्मा और आश्रम की सिस्टर सुशीला का नए साल के तोहफे में नौ वर्ष बाद उसका पुत्र सौंपने के लिए आभार जताया।

बिजनौर: नजीबाबाद - मो.आजम।    बरेली के लिए खास

बिजनौर: नजीबाबाद - मो.आजम। बरेली के लिए खास- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed