फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ayush stood second in story reading

अमर उजाला की ओर से आयुषि वर्मा सम्मानित

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ayush stood second in story reading
नजीबाबाद में अमर उजाला की ओर से आयुषि वर्मा को पुरस्कृत करतीं प्राचार्या डॉ.विधु और डॉ.शुभा माहेश - फोटो : NAZIBABAD
कहानी वाचन में दूसरे स्थान पर रही आयुषि
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। साहित्य पुरोधा एवं महान कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की ऑनलाइन कहानी वाचन में द्वितीय स्थान पाने वाली नजीबाबाद की आयुषि वर्मा को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के अंतर्गत मुंशी प्रेमचंद की 84वीं पुण्यतिथि पर आठ और नौ अक्तूबर को ऑनलाइन मुंशी प्रेमचंद की कहानी वाचन हुआ था। सत्यविहार कॉलोनी नजीबाबाद निवासी आयुषि वर्मा ने मुंशी प्रेमचंद की बलिदान कहानी के सुंदर वाचन करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को साहू जैन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा माहेश्वरी ने अमर उजाला की ओर से सोमवार को विजेता आयुषि वर्मा को अमर उजाला ईयर बुक 2020 और साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

डॉ. विधु द्विवेदी ने ‘हिंदी हैं हम’ अभियान को हिंदी के अभिनव विकास की दृष्टि से उपयोगी बताया। डॉ. शुभा माहेश्वरी ने कहा कि हिंदी हैं हम अभियान के जरिए अमर उजाला ने वर्तमान पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने और उनमें मातृ भाषा के प्रति अनुराग पैदा करने में सेतु का काम किया है। साहू जैन कॉलेज की मेधावी छात्रा रही विजेता आयुषि वर्मा वर्तमान में सिटी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षक शिवकुुमार की पुत्री आयुषि वर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानी वाचन प्रतियोगिता से अमर उजाला ने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को युवा पीढ़ी के दिलों में जीवंत बनाने में विशेष योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed