फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ayodhya Dham help desk set up at Bijnor bus stand

Bijnor News: बिजनौर बस अड्डे पर बनाई गई अयोध्या धाम हेल्प डेस्क

Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Dham help desk set up at Bijnor bus stand
बिजनौर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में उत्साह है। अयोध्या जाने वाले लोगों की काफी भीड़ रहेगी। जिसके चलते परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए बस अड्डे पर अयोध्या धाम हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय ने डिपो को तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर विभाग पिछले एक सप्ताह से तैयारी कर रहा है। पहले अयोध्या भेजने के लिए पांच बसें आरक्षित की थी। इसके अलावा इन बसों में भजन और रामधुन बजाने की व्यवस्था की गई। जिससे बस का माहौल राममय हो जाए। इसी बीच अब बस अड्डे पर अयोध्या धाम जाने वाली बसों की जानकारी के लिए बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। अयोध्या जाने के लिए संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, वीएआई के नंबर भी लिखे हुए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को अयोध्या के लिए बिजनौर डिपो से पहली विशेष बस भेजी जा रही है। इस बस का शुभारंभ सदर विधायक सुचि चौधरी और परिवहन विभाग के अधिकारी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। बस को रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाकर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से पांच बसें अयोध्या भेजी जाएंगी। बृहस्पतिवार को पहली बस भेजी जा रही है। अयोध्या जाने वाली सभी बसों में भजन और रामधुन बजेगी। साथ ही अयोध्या जाने वाली बस की जानकारी के लिए अड्डे पर हेल्प डेस्क भी बनवा दी है। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed