फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awareness through slogans and slogan

नारे और स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक

Thu, 21 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 21 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness through slogans and slogan
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर  में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं नारे, स्लोगन की तख्ती के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते चल रहे थे। जागरूकता रैली का शुभारंभ सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. एमएम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी और केपीएस कालेज के छात्र छात्राएं परिवार नियोजन से संबंधित इश्तहार बांटते हुए तथा नारे व स्लोगन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते चल रहे थे। जागरूकता रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर जजी चौक, शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक व रोडवेज बस स्टेंड से होती हुई सीएमओ कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में एसीएमओ (आरसीएच) पीआर नायर, आलोक वर्मा, मनोज शर्मा, मो. इकबाल, रूबी रानी और कॉलेज     के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed