फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Avoid the influence of western culture Hindi

हिंदी को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचाएं

Wed, 16 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Avoid the influence of western culture Hindi
बिजनौर। हिंदी पखवाड़े पर शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया। जिनमें हिंदी को बढ़ावा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


कृष्णा कालेज में हिंदी पखवाड़ा पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि डा. अनिल चौधरी ने गजलें सुनाकर हिंदी की अहमियत बताई। अशोक निर्दोष ने अपनी कविताओं के माध्यम से सांप्रदायिकता को दूर करने का रास्ता दिखाया। डा. अजय जनमेजय, डा. अनमोल, सुमन चौधरी ने देश की वर्तमान स्थिति का चित्रण किया। 

भोलानाथ त्यागी, शकील बिजनौरी ने राष्ट्र को समर्पित कविताओं से जोश भर दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा. आरके शर्मा ने हिंदी साहित्य को दर्शन से जोड़कर कार्यक्रम को नया आयाम दिया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हुक्का बिजनौरी ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुुमार, प्रशासनिक निदेशक डा. जेपी अग्रवाल, डा. एससी जैन डा. मंजुला कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एमडी कालेज ऑफ हायर एजुकेशन फोर गर्ल्स में वर्णमाला लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, नवनीत कौर ने द्वितीय, आंचल गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डाॅ. विदित कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डाॅ. एचसी श्रीवास्तव ने हिंदी की सुगमता , वैज्ञानिकता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। शिल्पी, कांता मलिक, शफक रिजवी, आंचल मौजूद रहे।

बाल विद्या निकेतन स्कूल में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  ईशा लाहौरी प्रथम, आस्था चौहान द्वितीय और सत्य लाहौरी तृतीय स्थान पर रही। कु. ज्योति सैनी, कु. वैष्णवी भारद्वाज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रबंधक डा. ओपी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, राजरानी, अनुपम वर्मा, अर्चना चौधरी आदि मौजूद थे।
समृद्ध भाषा से ही देश की उन्नति संभव
किरतपुर। मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में कहा गया कि हिंदी को समृद्ध भाषा बनाकर ही देश की उन्नति में चार चांद लगाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सभी से हिंदी को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचाए रखने का आह्वान किया।


इंस्टीट्यूट के प्रबंधक मौहम्मद साइम राजा की अध्यक्षता और प्राचार्य डा. मोहित बंसल के संचालन में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शमशाद हुसैन, फरहा इरम, रेहान, मुकीम आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed