{"_id":"61f6cf78290c826eca780d76","slug":"avoid-corona-blood-pressure-and-sugar-patients-bijnor-news-mrt5752172131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचें ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचें ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हाल ही में कोरोना से जान गंवाने वाले जिले के तीनों मरीज दिल और किडनी के ही मरीज थे। ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने पर ही कोई इनका मरीज बनता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और जिले में भी हर रोज कोरोना के दर्जनों मरीज मिल रहे हैं। इस लहर को खतरनाक नहीं बताया जा रहा था, लेेकिन जिले में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की पिछले सप्ताह मौत हो चुकी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां जांच में तीनों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। तीनों दिल और किडनी के मरीज थे। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले कुछ दिनों में कम हुई, लेकिन यह अचानक बढ़ भी जाती है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को जानलेवा होने से रोकने के लिए खुद के स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा वरना कोरोना बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
ये करें किडनी/शुगर के मरीज
- आलू, चावल, चीनी का सेवन न करें।
- समय समय पर शुगर की जांच कराएं।
- शुगर बढ़ने पर दवाई लेते रहें।
ये करें दिल/ब्लड प्रेशर के मरीज
- नमक, चिकनाई का परहेज करें।
- ब्लड प्रेशर अनुवांशिक होने पर सतर्क रहें।
- नियमित समय पर जांच कराएं।
- खून गाढ़ा होने पर दवाई लें।
- कोलेस्ट्रॉल न बढ़ने दें।
व्यायाम से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
खुद को स्वस्थ रखने के लिए अब भी व्यायाम और योगा सबसे बेहतरीन व बिना खर्च के उपाय हैं। जो लोग अस्वस्थ हैं उन्हें हर दिन योग करना चाहिए। साथ ही व्यायाम और सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। फिजीशियन डॉ. पंकज त्यागी के अनुसार सामान्य हालात होने पर भी ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके रोगियों को कोरोना होने पर परेशानी बढ़ सकती है। विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए।