{"_id":"670c1548126942891e02e724","slug":"auto-riding-woman-dies-eight-injured-in-car-collision-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-133466-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
चांदपुर में रामलीला देखकर घर लौट रहा था गांव मिर्जापुर का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। रामलीला देखकर घर लौट रहे परिवार के ऑटो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मिर्जापुर बेला निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शनिवार की रात्रि चांदपुर से रामलीला देखकर ऑटो से लौट रहे थे। गांव दरबाड़ा के पास पीछे से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें उसकी माता शीला देवी पत्नी रामलाल सिंह, शकुंतला पत्नी कोमल, पूनम पुत्री होराम सिंह, लक्ष्मी पत्नी जेवेन्द्र, कंचन पुत्री जेवेन्द्र, क्रांति देवी पत्नी सोमपाल, प्रियंका पुत्री जेवेन्द्र, नितिन पुत्र जेवेन्द्र, प्रियंका पुत्री जेवेन्द्र आदि घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने क्रांति देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल शकुंतला, शीला व पूनम को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।