फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Audio of threat to send to jail for not paying money goes viral

Bijnor News: रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी का ऑडियो वायरल

Tue, 07 Apr 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Audio of threat to send to jail for not paying money goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। महिला से रुपयों की मांग पूरी न होने पर उसके परिवार को जान से मारने या झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति अपने आप को पुलिस विभाग में उच्च पद पर बता रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्ष कई बार थाने भी आ चुके हैं। एक पक्ष की महिला का आरोप है कि उसे एक व्यक्ति मिला तथा समझौता कराने के नाम पर फोन पर उसे 30 हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

महिला के मना करने पर भी बार-बार वह व्यक्ति फोन पर रकम देने का दबाव बनाता रहा। महिला के रकम नहीं देने पर उसको तथा उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को जिले में ही पुलिस में उच्च पद पर बता रहा है। ऑडियो में थाना कोतवाली देहात में तैनात एक दरोगा का नाम भी लिया जा रहा है। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात ने बताया कि जो नाम ऑडियो में लिया जा रहा है, इस नाम का कोई पुलिस कर्मी संबंधित चौकी तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed