{"_id":"57fa92a04f1c1b695228e58c","slug":"attempting-to-remove-the-strained-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों की खटास को दूर करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों की खटास को दूर करने का प्रयास
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट नई किरन के बारे में जानकारी देते एसपी अजय साहनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एसपी अजय साहनी ने रविवार को नई किरन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पति पत्नी , भाई-बहन बाप और बेटों के रिश्तों में आई मनमुटाव को दूर किया जाएगा। एसपी सिटी एमएएम बेग इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस योजना के तहत आए रिश्तों के विवादों के 74 मामलों में सात का निस्तारण किया गया। सात पति-पत्नी एक साथ रहने पर राजी हुए।
रविवार को एसपी अजय साहनी ने योजना का शुभारंभ करते हुए बताया कि बाप बेटे, पति पत्नी , भाई बहन के बीच कोई विवाद है, तो एसपी सिटी की अगुवाई में गठित टीम प्रत्येक रविवार को पुलिस लाइन में सुनवाई होगी। मौके पर ही विवादों का निपटारा होगा। विवाद की जो फाइल नई किरन में बनेगी उस पर ही सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद है परिवारों का टूटने से बचाकर उन्हें जोड़ा जाए। एसपी ने कहा कि समय समय पर वे भी इन मामलों की समीक्षा करेंगे। नई किरन के तहत पारिवारिक विवादों की हुई काउंसलिंग के दौरान 74 मामलों में सात जोड़े एक साथ रहने पर राजी हुए। 11 विवादों के मामले में विचार विमर्श करने का और अधिक समय दिया गया। 56 मामलों में एक पक्ष के ही लोग आने पर अगली तारीख लगाई गई। इस मौके पर एसपी सिटी एमएमबेग , एसपी देहात डा. धर्मवीर के अलावा नई किरन की सुनवाई की टीम में शामिल जसवंत सिंह, खान जफर सुल्तान, चंद्रप्रभा गौतम, आभा सिंह आदि मौजूद रहे।