फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempted to withdraw Rs 72 lakh fake check

फर्जी चेक लगा 72 लाख रुपये निकालने का प्रयास

Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempted to withdraw Rs 72 lakh fake check
फर्जी चेक लगा 72 लाख रुपये निकालने का प्रयास
विज्ञापन

किरतपुर। किरतपुर के व्यापारी के बैंक खाते का फर्जी चेक लगाकर 72 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन व्यापारी की सजगता के कारण जालसाज अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएं।

किरतपुर के प्रमुख व्यापारी विजय गोयल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने उस खाते का एक चेक लेकर दूसरे व्यापारी को 16 लाख रुपये की रकम का आरटीजीएस किया गया। वह चेक बैंक में जमा हो गया था। लेकिन उनके खाते का पंजाब नेशनल बैंक का उसी नंबर का एक फर्जी चेक आर वी इंटरप्राइजेज मानसरोवल जयपुर की यश बैंक की शाखा में जमा करा दिया गया। इस फर्जी चेक में 72 लाख 87 हजार पांच सौ रुपये भरे गए। लेकिन इस चेक का क्लीयरेंस होने से पहले उनके मोबाइल पर चेक का मैसेज आ गया। जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत शाखा में जाकर इस फर्जी चेक का भुगतान रुकवाया। व्यापारी विजय गोयल ने किरतपुर थाने में सारे कागजात दिखाकर फर्जीवाड़े की जानकारी पुलिस को दी। व्यापारी विजय गोयल की तहरीर पर संबंधित लोगों और फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed