{"_id":"e5b81f6f0c57e8d3ac5303d4fda5eb10","slug":"attempted-robbery-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का प्रयास, गोलियां चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का प्रयास, गोलियां चलाईं
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में बाइक सवार लुुटेरों ने किसानों को गुड़ का भुगतान करने के लिए दुकान पर रुपये लेकर आ रहे गुड़ आढ़ती पर गोली चलाकर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यापारी पर दो गोली दागी पर गोली उन्हें नहीं लगी। लोगों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो बदमाश भाग गए। मौके से पुलिस को 315 बोर के दो खोखे मिले हैं।
मोहल्ला गोकुलनगर निवासी सतीश गुप्ता की नवीन मंडी में गुड़ की आढ़त है। किसानों का गुड़ मंडी में बिकने के बाद बिजनौर बाईपास रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास दुकान पर आकर पेमेंट लेते हैं। शनिवार को सतीश गुप्ता दोपहर करीब 12 बजे किसानों के भुगतान के लिए दुकान के पास स्थित घर से रुपये लेकर दुकान आ रहे थे। गैस एजेंसी के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने सतीश गुप्ता से तमंचे के बल पर रुपये का थैला छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने बदमाशों को थैला नहीं छीनने दिया और उनसे भिड़ गए।
बदमाशों ने व्यापारी के ऊपर सीधे तमंचे से गोली चलाई ता व्यापारी ने साहस दिखाते हुए तमंचे की नाल ऊपर की ओर कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास तथा दुकान से लोग मौके की ओर दौड़े। बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई वह भी व्यापारी को नहीं लगी।
विज्ञापन
छीना झपटी में एक बदमाश को व्यापारी ने नीचे गिरा लिया। इस दौरान लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। दो बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाश को सौंप दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव किया गया और नारेबाजी की। व्यापारी एसपी को बुलाने की जिद पर अड़ हुए थे। घटना की तहरीर एसपी को बुलाकर देना चाहते थे।
सीओ यशपाल तथा कोतवाल आरआर कठेरिया ने व्यापारियों का समझाया और बाकी बदमाशों को पकड़ने का भरोसा दिया। कठेरिया ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाए 315 बोर के तमंचे के दो खोखे मौके से मिले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश चांदपुर का रहने वाला सलमान हैं।
सलमान ने पुलिस को बताया कि फरार बदमाशों में उसका तयेरा भाई मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी रफी व तीसरा उत्तम नगर दिल्ली निवासी लक्ष्मण है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। कोतवाली पर संयुक्त व्यापारी मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र राजपूत, कपिल कुमार, अशोक नेताजी, अनुज गुप्ता, अनिल पांडेय, शैलेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, सौरभ राणा, अमित अग्रवाल सोनू, पंकज चौधरी, रामदीन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र सिंह राणा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।