{"_id":"603286c28ebc3ee94e4c5b0d","slug":"attempted-misdemeanor-in-the-night-death-of-a-woman-bijnor-news-mrt5265019134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में दुष्कर्म का प्रयास, सुबह युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में दुष्कर्म का प्रयास, सुबह युवती की मौत
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव में शनिवार रात एक युवक ने घर में घुसकर युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया। परिजनों ने पकड़कर युवक को पीटा, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर भाग गया। रविवार सुबह युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव निवासी युवती शनिवार रात घर के कमरे में अकेली सो रही थी। गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे मंडावली थाने के गांव निवासी युवक ने युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। युवक परिजनों से छूटकर भाग गया। युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, रविवार को दिन में करीब 12 बजे युवती की तबीयत खराब हुई। परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर के किसी चिकित्सक के पास लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवती की मौत हो लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने ऑनर किलिंग की घटना होने से इंकार किया है। कहा कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।