{"_id":"5e501ee78ebc3ef3db318d96","slug":"attempt-to-dismantle-the-atm-dhampur-news-mrt470171964","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक के एटीएम को उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूको बैंक के एटीएम को उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ने की कोशिश
धामपुर (बिजनौर)। बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात यूको बैंक के एटीएम उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात यूको बैंक के एटीएम को चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम के शटर में लगे तालों को तोड़कर अंदर घुसे। केबिन में घुसने के बाद बदमाशों ने एटीएम से रुपये चोरी करने का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ की कोशिश की। जैसे ही मामले का पता पुलिस को लगा तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।
कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने को डॉग स्क्वायड टीम ने घंटों जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। कोतवाल ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।