फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attack on the main party in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में प्रधान पक्ष पर हमला

Tue, 18 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attack on the main party in electoral rivalry
चुनावी रंजिश में प्रधान पक्ष पर हमला
विज्ञापन

कोतवाली देहात। चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पक्ष ने प्रधान पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान पति व उसके समर्थक घायल हो गए। घायल प्रधान पति की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर नारायण उर्फ स्यालू नंगला निवासी ग्राम प्रधान पति हाजी शराफत गांव में ही अपने समर्थक अमीर हसन के साथ शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही लाठी-डंडे लेकर खड़े पूर्व प्रधान खुर्शीद व उसके समर्थकों ने हाजी शराफत व अमीर पर हमला कर दिया। घटना में हाजी शराफत व अमीर हसन घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर प्रधान पति के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। घायल हाजी शराफत और अमीर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली ले जाया गया। जहां से दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई ने गांव के ही खुर्शीद, जुबेर, इंतखाब, हुसैन अहमद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed