फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   atm ke samne beeta chhutti ka din

एटीएम के सामने बीत गया छुट्टी का दिन

Mon, 28 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
atm ke samne beeta chhutti ka din
धामपुर रेलवे स्टेशन पर एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नोटबंदी के आदेश आने के बाद से क्षेत्र के नागरिकों को नगदी निकासी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   बैंकों में लंबी कतारें झेलने के बावजूद करेंसी की कमी के चलते आम नागरिक परेशान हैं। इससे लोगों की दिनचर्या से लेकर बाजारों का कारोबार तक प्रभावित हो रहा है। दो सप्ताह बीतने के बाद दिन से 1000 और 500 के नोटों के लीगल टेंडर न होने  के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र में ज्यादातर बैंकों का यही हाल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों रामकरन सिंह, अलबेल सिंह,  गुरजीत सिंह, मधुर कुमार, मंजीत सिंह, कैलाश रावत, मीका नेगी, संतोष  कुमारी, मनप्रीत कौर आदि का कहना है कि बैंकों में सुबह आठ बजे से ही लाईन  लग जाती है। किसी तरह दोपहर तक खिड़की पर पहुंचते हैं तो वहां करेंसी खत्म  होने की बात कही जाती है। 
विज्ञापन


रविवार को बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों की एटीएम के सामने लंबी कतार लगी रही। रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई के एटीएम में अधिकतर ग्राहकों को कैश नहीं मिल पाया। ग्राहक तिलमिलाते हुए घरों को लौट गए। अफजलगढ़ में भी कमोबेश यही स्थिति रही। एक एटीएम खुला मिला।  लेकिन वह भी दोपहर बाद बंद हो गया। कल्लूवाला और कादराबाद में भी कैश की काफी किल्लत से ग्राहकों को पेरशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed