{"_id":"57d9a5734f1c1bef30d494bb","slug":"assistant-accountant-life-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से हार गया सहायक लेखाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से हार गया सहायक लेखाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीआईओएस कार्यालय में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तैनात सहायक लेखाकार तुषार कर्णवाल ने 21 दिन जिंदगी व मौत की लड़ाई के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। डीआईओएस पर तुषार का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। बुधवार को तुषार का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया। कर्मचारियों में भारी रोष है। डीआईओएस कार्यालय में मानदेय पर तैनात सहायक लेखाकार तुषार को 23 अगस्त को ब्रेन हेमरेज होने पर मेरठ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया था, जहां उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को तुषार ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। ब्रेन हेमरेज होने पर तुषार के पिता जोगेंद्र वालिया ने डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन