{"_id":"61e83b2d60a96501cb73221f","slug":"assembly-election-up-2022-the-candidates-have-changed-the-method-of-publicity-for-election-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर-फेसबुक पर चमक रहे प्रत्याशियों के चेहरे: नेताओं ने बदला प्रचार का तरीका, घर-घर बोल रहे... भैया मुझे फॉलो कर लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर-फेसबुक पर चमक रहे प्रत्याशियों के चेहरे: नेताओं ने बदला प्रचार का तरीका, घर-घर बोल रहे... भैया मुझे फॉलो कर लेना
Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, अचल चौधरी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, अचल चौधरी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
समय बदला तो प्रत्याशियों ने भी अपना प्रचार करने का तरीका बदल दिया है। यहां सभी पार्टी के प्रत्याशी घर-घर जाकर बोल रहे हैं कि भैया मेरा ट्विटर पेज फॉलो कर लीजिए। जानिए ऐसा यूपी के किस जिले में हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदले हुए दौर के बीच चुनावी मैदान में कूदे उम्मीदवार सोशल मीडिया की अहमियत को समझ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी प्रचार करने में लगे हैं। वहीं जनसंपर्क की तस्वीरें पोस्ट करने में पीछे नहीं है। बीते एक सप्ताह में ही इनके फॉलोवर की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा और बसपा के उम्मीदवार टिकट की घोषणा होने के बाद से ही मैदान में डटे हुए हैं। लगातार लोगों से संपर्क करने में लगे हैं। इस बार चुनाव लड़ने के तरीके में भी महामारी की वजह से थोड़ा बदलाव आया है। खासकर सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ी है। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से संदेश ही नहीं दे रहे हैं बल्कि अपने कार्यक्रमों की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करने में लगे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सक्रिय नेताओं पर एक नजर...
- नहटौर विधायक ओम कुमार को फेसबुक पर 8089 लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर अब 2393 फॉलोवर हैं, जबकि एक सप्ताह पहले तक ट्विटर पर केवल 1358 लोग ही फॉलोवर थे।
- बिजनौर सीट से भाजपा की उम्मीदर विधायक सूची मौसम चौधरी के फेसबुक पर 7515 समर्थक फॉलो करते हैं, जबकि ट्विटर पर केवल 1990 फॉलोवर हैं।
- नजीबाबाद से उम्मीदवार पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह को फेसबुक पर 5363 समर्थक फॉलो करते हैं, हालांकि ट्विटर पर इनके फॉलोवर सबसे ज्यादा 2148 है।
- चांदपुर विधायक कमलेश सैनी को फेसबुक पर 7852 लोग फॉलो करते हैं, जबकि इन्हें ट्विटर पर 2052 फॉलोवर हैं। जबकि एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा 150 पर अटका हुआ था।
- धामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे विधायक अशोक राणा को ट्विटर पर 1204 समर्थक फॉलो करते हैं, जबकि फेसबुक पर इन्हें 14263 लोग फॉलो कर रहे हैं।
- नगीना विधायक मनोज पारस को फेसबुक के एक अकाउंट पर 3377, जबकि दूसरे अकाउंट पर 3600 लोग फॉलो कर रहे हैं।
- बिजनौर सीट पर बसपा की उम्मीदवार पूर्व विधायक रुचि वीरा को फेसबुक पर 6460 लोग फॉलो करते हैं, जबकि 4960 फेसबुक फ्रेंड हैं।
यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा