फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ASPA's demonstration in the Collectorate

Bijnor News: आसपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
ASPA's demonstration in the Collectorate
बिजनौर कलक्ट्रेट में आसपा के धरने पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे सांसद चंद्रशेखर। संवाद
बिजनौर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे और जिले में गुलदार की बढ़ती समस्या को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा में सांसद ने कहा कि गुलदार के हमलों में बड़ों व बच्चों की जान जा रही है। वन विभाग, प्रशासन, शासन इससे निजात दिलाने में विफल है। मां की चीख पुकार सुनकर उनकी पार्टी ने आंदोलन किया है। कहा कि इस समस्या का ठोस समाधान निकालना चाहिए। कहा बाढ़ से भी हजारों बीघा जमीन व फसल बर्बाद हो रही है। कहा कि जिले में 130 से ज्यादा गांव गुलदार के हमले से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

पिछले कई सालों में लगभग 50 लोगों की जान गुलदार के हमले में जा चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने पीड़ितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा नाकाफी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

n संसद में उठाया व केंद्रीय मंत्री से भी मिलें : धरने पर सांसद ने कहा कि गुलदार की समस्या को उन्होंने संसद में भी उठाया और केंद्रीय मंत्री से मिले थे। आश्वासन मिला था कि गुलदार से निजात दिलाई जाएगी। परंतु कुछ नहीं हुआ। अब समझता हूं इस पर चुप्पी साधे रखना उन हत्याओं में बराबर का दोषी बनना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गुलदार बाहुल्य क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए कैंप लगाएंगे। हमारा जीवन भी आम आदमी के जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed