{"_id":"60b67acb8ebc3e29c22318c9","slug":"as-soon-as-there-was-relief-crowd-gathered-in-the-markets-dhampur-news-mrt5408669118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के राहत देते ही बाजारों में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के राहत देते ही बाजारों में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत मिलते ही बाजारों में उमड़ी भीड़
धामपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही डीएम ने मंगलवार को सशर्त राहत तो दे दी है। पर लोग सरकार की गाइड लाइन को पालन करने को तैयार नहीं है।
मंगलवार को जैसे ही बाजार खुला। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण लगे जाम से कई लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराकर जमा खुलवाया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है। रात को सात से सवेरे के सात बजे तक और सप्ताह में शनिवार व रविवार को दिन और रात में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने पुलिस से सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद