फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the successful landing of Chandrayaan-3, there were fireworks and sweets were distributed somewhere.

Bijnor News: चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग होते ही कहीं आतिशबाजी तो कहीं बंटी मिठाई

Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
As soon as the successful landing of Chandrayaan-3, there were fireworks and sweets were distributed somewhere.
-स्कूलों में बच्चों को लाइव दिखाया गया मिशन चंद्रयान
विज्ञापन

-बाजार में दुकानों, घरों में देखा चंद्रयान लैंडिंग करते हुए
-चंद्रयान 3 की सफलता पर मिठाई खिलाई गई
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर शॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया। चंद्रयान -3 की लैडिंग का स्कूलों, घरों और प्रतिष्ठानों में टीवी व मोबाइलों पर लाइव देखा गया।जिसको लेकर कई जगह आतिशबाजी हुई और लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मौसम खराब होने के चलते परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन शाम को स्कूल या घरों पर चंद्रयान-3 की लैडिंग दिखाने के निर्देश दिए थे। परिषदीय स्कूल हकीकतपुर, फरीदपुर काजी, शहर के स्कूल आदि में छात्रों ने लाइव प्रसारण देखा। जिला संयोजक विज्ञान भारती एवं विज्ञान शिक्षक गुलशन गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से ही स्कूल में छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर चंद्रयान तथा उसकी लैंडिंग को बनावट से समझाया गया। शाम को लगभग 40 छात्रों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा। गुलशन गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान 3 का उतरना भारत की बड़ी सफलता है। स्कूलों, बाजार में मिठाई खिलाई गई, वहीं कई जगह आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed