{"_id":"684f10c9af12c8b6c3027d73","slug":"as-soon-as-rain-and-wind-started-blowing-electricity-of-cities-and-villages-disappeared-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-152359-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश, हवा चलते ही गायब हुई शहर व गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश, हवा चलते ही गायब हुई शहर व गांवों की बिजली
Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार को बारिश की बूंदों, पेड़ों की टहनियों ने शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति को गायब कर दिया। शहर में चार घंटे की बिजली कटौती रही। वहीं देहात क्षेत्र में काफी क्षेत्र में शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।
सुबह से ही बिजली के गायब होने से उपभोक्ताओं को पेयजल आदि कार्य के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा है। आवास विकास बिजलीघर, बुखारा बिजलीघर के अधिकांश क्षेत्र में तीन से चार घंटे बिजली कटौती रही। अधीक्षण अभियंता उदयप्रताप सिंह ने बताया कि बारिश व हवा के कारण लाइनों में फाल्ट आ गए थे। इस कारण आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंताओं ने फील्ड स्टाफ के साथ रहकर शहर व गांवों की लाइनों की पेट्रोलिंग कराई। संवाद