फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arya Kanya broke the wall of primary department

आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रशासन की ओर से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Arya Kanya broke the wall of primary department
आर्य कन्या प्राइमरी विभाग की दीवार तोड़ी
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रशासन की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज के प्राइमरी स्कूल भवन की दीवार तोड़े जाने का आरोप लगाया। उधर भू-स्वामी ने आरोप को निराधार बताया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधानाचार्या डा.उर्मिला के नेतृत्व में स्कूल की शिक्षिकाओं का प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा और एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपकर कॉलेज के मोहल्ला बालकराम स्थित प्राइमरी स्कूल फूलकुमारी भवन की पश्चिमी दीवार सराफ मयंक वर्मा द्वारा तोड़ने का आरोप लगाया। प्रबंध समिति का तर्क था कि दीवार अनाधिकृत रूप से तोड़े जाने से स्कूल भवन असुरक्षित हो गया है। उन्होंने पुलिस पर दवाब बनाकर समझौता कराने का भी आरोप लगाया। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षिका शाहेनूर परवीन, इसरावती, निधि माहेश्वरी, अलका भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, सराफा कारोबारी चौक बाजार निवासी मयंक वर्मा ने कहा कि जिस दीवार को हटाया गया है, वह उनकी निजी दीवार है। कॉलेज प्रबंधक पवन कुमार की शिकायत पर राजस्व विभाग जांच करा चुका है। जांच रिपोर्ट में प्राइमरी स्कूल भवन 2016 में निर्माण कराने के दौरान भी किसी प्रकार का भूमि विवाद न होने की राजस्व रिपोर्ट में पुष्टि की गई है। मयंक वर्मा ने कहा कि प्राइमरी स्कूल भवन निर्माण के दौरान पिलर आदि बनवाने के बाद अधूरा निर्माण छोड़ने से भवन की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed