फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrived in hope of solution, returned with assurance

Bijnor News: समाधान की आस में पहुंचे, आश्वासन लेकर लौटे

Sun, 06 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrived in hope of solution, returned with assurance
नजीबाबाद के संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करतीं एडीएम एफआर।
बिजनौर। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस को आयोजन प्रत्येक शनिवार को तहसील में होता है। मगर समाधान दिवस में ही लोगों को समाधान से ज्यादा आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि बिजनौर की सभी तहसीलों में शनिवार को 300 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल 19 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ, बाकी 281 लोग समाधान के आश्वासन के साथ लौट गए। बिजनौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम और एसपी की अध्यक्षता में होना तय था, लेकिन दोनों अधिकारियों के कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यस्त होने की वजह से एसडीएम नितिन कुमार की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। राजस्व, पुलिस, चकबंदी, श्रम विभाग, बिजली सहित अन्य समस्याएं लेकर 44 फरियादी पहुंचे। जिनमें से तीन की समस्याओं का निस्तारण किया गया। चांदपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 54 शिकायतें आईं, जिसमें से एसडीएम नितिन तेवतिया के नेतृत्व में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की 26, पुलिस विभाग की 13, विद्युत विभाग की सात, खंड विकास विभाग की छह, पूर्ति विभाग की एक सहित अन्य शिकायत आईं।
विज्ञापन

धामपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम रितु रानी, सीओ अभय कुमार पांडेय रहे। इस दौरान 140 शिकायतों में आठ का ही मौके पर निस्तारण हुआ। सर्वाधिक 80 शिकायतें राजस्व, 39 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद तहसील में एडीएम एफआर वान्या सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के प्रति गंभीर रहने और गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 25 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक राजस्व विभाग की 13, विकास की तीन, पुलिस की दो शिकायत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed