यूपी: जेल की दीवार फांदकर 50 हजार का इनामी फरार, पुलिस ने दबोचा, 12 साल से काट रहा है सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बिजनौर पुलिस ने बरेली जेल की दीवार फांदकर फरार हुए 50 हजार के इनामी कैदी को दबोच लिया है। वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सरिये के सहारे जेल की दीवार फांदकर वह फरार हुआ था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं।
किरतपुर थाने के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू को छह सितंबर 2010 को दुष्कर्म व हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 28 अप्रैल 2012 को उसे बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था। नरपाल बरेली जेल में नंबरदार था। उसे जेल परिसर के साथ सभी बैरकों में कहीं भी आने जाने की छूट मिली हुई थी। इसका फायदा उठाकर नरपाल सोमवार सुबह सरिये के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।
जेल सूत्रों के मुताबिक, नरपाल की जेल में 12 साल की सजा पूरी हो गई थी। तीन साल उसकी रिहाई में बचे थे। पुलिस ने नरपाल की तलाश में बरेली से बिजनौर तक को खंगाल डाला। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं। बिजनौर में पुलिस की चार टीम नरपाल की तलाश में लगी थीं। पुलिस महानिरीक्षक बरेली ने नरपाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। किरतपुर पुलिस ने मंगलवार को नरपाल को घर के पास से तमंचे के साथ दबोच लिया। वह फरारी के बाद अपने घर आया था। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, नरपाल पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
दीवार के कुंदे में सरिया फंसाकर भागा
किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जीत सिह के मुताबिक, नरपाल ने पुलिस को बताया कि बरेली जेल में निर्माण कार्य चल रहा है। उसने निर्माण कार्य से एक सरिया लिया। सरिये को जेल की दीवार के कुंदे में फंसाकर दीवार पर चढ़ गया और वहां से कूदकर भागा।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी जावेद, इस खौफनाक वारदात को दे चुका था अंजाम
बरेली से रामपुर तक पैदल आया नरपाल
जेल से फरार होने के बाद कड़ाके की ठंड में नरपाल बरेली से रामपुर तक पैदल आया। उसे किसी ने नहीं पहचाना। रामपुर से बस में बैठकर बिजनौर तक आया। बिजनौर से बस में सवार होकर किरतपुर गया। किरतपुर से पैदल अपने गांव आया और पकड़ा गया। किराये के लिए उसके पास कुछ रुपये थे। जेल से फरार होने का उसने पहले ही इंतजाम कर लिया था। कई दिन से इसका ताना बाना बुन रहा था।
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
विवाद खत्म कराने के लिए भागा
नरपाल ने पुलिस को बताया कि घर में पैसों को लेकर विवाद था। उसे भी जेल में परिजन पैसा नहीं दे रहे थे। इस विवाद के कारण ही वह जेल से फरार हुआ। वह चाहता था कि घर जाकर परिजनों के बीच विवाद को खत्म करे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/