फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrangements are being made for Najibabad station

मंडलीय अधिकारियों के साथ डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are being made for Najibabad station
नजीबाबाद स्टेशन की व्यवस्थाएं की जा रहीं दुरुस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दो सप्ताह के भीतर डीआरएम नजीबाबाद स्टेशन का तीसरी बार निरीक्षण करने पहुंचे।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन वीआईपी वेटिंग रूम, ऑफिसर्स गेस्ट हाउस नवीनीकरण कार्य, रनिंग रूम, रेलवे बिजली घर सहित स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। डीआरएम ने रेल अधिकारियों को स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने डीएन-4 रॉकी तुहार, सीनियर डीआई सचिन गोयल, सीनियर ईजीई सुरेखा शाहू सहित कई अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। एसएस आरडी मीणा, जयपाल सिंह की उपस्थिति में डीआरएम मुरादाबाद ने मीडिया को सामान्य निरीक्षण पर आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद दो सप्ताह के भीतर तीन बार नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया है। 28 जून को डीआरएम ने रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के साथ नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया था। इससे पूर्व 26 जून को भी डीआरएम नजीबाबाद स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। रेल सूत्र बताते हैं कि रेल मंत्री द्वारा नजीबाबाद, बिजनौर और नगीना को गोद लिया है। रेल मंत्री के संभावित दौरे से पूर्व रेल प्रशासन स्टेशन की खामियों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में पसीने बहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed