{"_id":"58a73a724f1c1bab19d84f49","slug":"are-positioned-in-the-same-school-teacher-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही विद्यालय में तैनात हैं शिक्षक दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही विद्यालय में तैनात हैं शिक्षक दंपति
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एक शिक्षक दंपति नियमों को ताक पर रखकर एक ही स्कूल में नियुक्ति पा गए। ग्राम प्रधान व गांव वालों ने शिक्षिका पर नियुक्ति के एक साल बाद भी स्कूल न आने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद से शिकायत की गई तो विभाग के कर्मचारी भी हैरत में हैं। अब अधिकारी इस मामले में जांच कराने की बात कह रहे हैं।
ब्लॉक जलीलपुर के गांव शाहपुर भसौड़ी निवासी गांव के लोगों ने बीएसए कार्यालय में दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव का माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में स्थित है। आसपास कोई और स्कूल न होने के कारण यहां काफी संख्या में बच्चे आते हैं। ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में सात शिक्षक/शिक्षिकाएं हैं। यहां मार्च 2016 में शिक्षिका अनीता की नियुक्ति हुई थी, लेकिन अनीता नियुक्ति से लेकर आज तक स्कूल नहीं आई हैं और एक साल से घर पर बैठकर वेतन ले रही हैं। अनीता के पति दिग्विजय सिंह प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी हैं। नियमानुसार पति-पत्नी की नियुक्ति एक ही स्कूल में नहीं हो सकती है। दिग्विजय सिंह को पांच वर्ष पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्राथमिक विद्यालय में समायोजित किया गया था। समायोजन एक साल के लिए होने के बावजूद दिग्विजय सिंह पांच साल से स्कूल में तैनात हैं। गांव वालों के अनुसार शिक्षक दंपति देहरादून में रहते हैं और स्कूल नहीं आते हैं।