{"_id":"622ce66ee66d7857cd215ab4","slug":"arbitrariness-will-not-run-in-the-appointment-of-room-inspectors-bijnor-news-mrt580259530","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में नहीं चलेगी मनमानी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया बदल गई है। अब शासन से कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति आनलाइन होगी। इसके लिए जिले के शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा शासन के पोर्टल पर फीड हो गया है।
अभी तक बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति डीआईओएस दफ्तर से होती है। इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षक एक दो पाली में ड्यूटी देते हैं। इसके बाद ड्यूटी से नदारद हो जाते हैं। जिससे केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझते रहते हैं और परीक्षा संपन्न कराने में परेशानी होती है। शासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आनलाइन लगाने का फैसला किया गया।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 131 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 88 हजार से अधिक हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस तथा इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस चलेगी। परीक्षा में करीब 6000 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत होती है। राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई जाती हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि आनलाइन ड्यूटी लगाने के लिए शासन स्तर पर पोर्टल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
2000 से अधिक शिक्षक का डाटा फीड
शासन ने कक्ष निरीक्षक ड्यूटी आनलाइन लगाने के लिए पोर्टल पर शिक्षकों का विद्यालय वार डाटा फीडिंग करने के निर्देश दिए है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार पोर्टल पर राजकीय इंटर कालेज, एवं सहायता प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के स्थायी शिक्षकों का विवरण ही अपलोड होना है। जिले में 32 राजकीय व 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। जिनमें सेवारत करीब 2400 शिक्षकों का डाटा फीडिंग हुआ है।
पीटीए शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में काफी संख्या में शिक्षक अभिभावक संघ अर्थात पीटीए द्वारा नियुक्त शिक्षक है। अभी तक पीटीए शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगती थी। परंतु इस बार नियुक्ति प्रक्रिया आनलाइन हो गई है। शासन के पोर्टल पर केवल स्थायी टीचर का डाटा ऑनलाइन फीड कराया गया है। पीटीए टीचर्स का डाटा फीड नहीं हुआ है। इसलिए पीटीए शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाने को लेकर संशय बना है।