फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appointed Assistant Election Officer

सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Appointed Assistant Election Officer
सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान संबंधित ब्लॉकों में होगा। चुनाव में 11 ब्लॉक के 1393 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग लेंगे। सबसे अधिक मतदाता कोतवाली ब्लॉक में तथा सबसे कम किरतपुर ब्लॉक में हैं। प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए आठ जुलाई को नामजदगी है। जिले में 11 ब्लॉक है। चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्थात बीडीसी सदस्य भाग लेते हैं। चुनाव में कुल 1393 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग लेंगे। सबसे अधिक 187 क्षेत्र पंचायत सदस्य कोतवाली ब्लॉक में हैं। इसके बाद नजीबाबाद ब्लॉक में 176 सदस्य हैं। जलीलपुर ब्लॉक में 130, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 126, धामपुर ब्लॉक में 124, अफजलगढ़ ब्लॉक में 119, हल्दौर ब्लॉक में 106, नहटौर ब्लॉक में 100, स्योहारा ब्लॉक में 93 और किरतपुर ब्लॉक में सबसे कम 88 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वर्ष 2015 के चुनाव के मुकाबले 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य कम हैं। 2015 के चुनाव में 11 ब्लॉक में 1415 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाता थे। इस चुनाव में संख्या 1393 है। परिसीमन के कारण हल्दौर ब्लॉक में 15 तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में सात क्षेत्र पंचायत सदस्य कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ का प्रशिक्षण आज
प्रशासन ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी में जुट गया है। सीडीओ केपी सिंह के अनुसार सभी 11 ब्लॉक में निर्वाचन अधिकारी अर्थात एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। कहा आठ जुलाई को नामांकन हैं। इसलिए एआरओ सात जुलाई को चुनाव प्रक्रिया की कमान संभाल लेंगे। एआरओ का चुनाव प्रशिक्षण सात जुलाई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed