{"_id":"60e736388ebc3ee5984d4983","slug":"apply-for-online-training-from-11-to-25-july-bijnor-news-mrt546471620","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 11 से 25 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 11 से 25 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 11 से 25 जुलाई तक करें आवेदन
बिजनौर। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ऑनलाइन कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 11 से 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह के अनुसार पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं जो ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे 11 से 25 जुलाई तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करके उस पर यथास्थान हस्ताक्षर बनाकर जाति प्रमाणपत्र, आय एवं जाति प्रमाणपत्र, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का अंक पत्र तथा प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करके दो प्रतियों में विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा 11 से 25 जुलाई के बीच जमा कर दें। इसके लिए आवेदक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हो और आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।