फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Applicants who book slots on Saturday are upset

शनिवार का टाइम स्लॉट बुक करने वाले आवेदकों को जल्दी ही मिलेगा नया स्लॉट

Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Applicants who book slots on Saturday are upset
शनिवार को स्लॉट बुक करने वाले आवेदक परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन का असर सरकारी कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। शनिवार को टाइम स्लॉट बुक करने वाले लाइसेंस अधर में लटक गए हैं। इसके बाद सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने भी व्यवस्था में बदलाव किया है।

एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार कोरोना के चलते प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात दस बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में शनिवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टाइम स्लॉट बुक करने वाले आवेदकों को संभागीय परिवहन विभाग री शेड्यूल करेगा और आवेदकों के मोबाइल पर अगला टाइम स्लॉट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में हर महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश रहता था, लेकिन अब हर शनिवार को लॉकडाउन किया गया है। शनिवार का टाइम स्लॉट बुक करने वाले आवेदक रीशेड्यूल्ड किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग ने दिसंबर 2020 तक सारथी पोर्टल पर सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया है, जिससे आवेदकों को शनिवार की बुकिंग न मिल सके। लाइसेंस में बदली गई प्रक्रिया में लर्निंग लाइसेंस हर मंगलवार, ड्राइविंग लाइसेंस हर बुधवार और लाइसेंस संबंधी अन्य कार्य हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed