फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appealed to SP for the safety of traders

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एसपी से लगाई गुहार

Thu, 29 Jul 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Appealed to SP for the safety of traders
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन की जिला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी से व्यापारियों की सुरक्षा तथा उन्हें आसानी से शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की गई।

बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि वर्तमान में बदमाश लगातार सर्राफा व्यापारियों को अपने निशाने पर ले कर उनके साथ में लूटपाट आदि कर रहे हैं। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों की सुरक्षा दिया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारियों को उनकी वरीयता के आधार पर बिना किसी लंबी चौड़ी प्रक्रिया से गुजरे ही उन्हें तत्काल शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराया जाएं, ताकि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार कर सकें। साथ ही एसपी से शाम चार से आठ बजे तक सराफा बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की गई। एसपी ने कहा कि पूरे जनपद में हर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और अपनी दुकान की बाहर की लाइट रात को खोल कर जाएं जिससे सभी व्यापारियों की सुरक्षा की जा सके। बैठक में जिला मंत्री शोभित वर्मा, विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, रोबिन अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र राजपूत, हरिओम वर्मा, अक्षय वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed